मेरठ, जुलाई 23 -- Meerut News: हस्तिनापुर नगर की डी ब्लॉक कॉलोनी में किराना व्यापारी के घर दिनदहाड़े हुई 12 लाख रुपये की नकदी और आठ तोला सोना चोरी की घटना का पुलिस अभी तक कोई सुराग नहीं लगा सकी है। दूसरे दिन भी पुलिस की टीम सीसीटीवी फुटेज खंगालने, संदिग्धों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी रही। बुधवार दोपहर के समय नगर की पॉश कॉलोनी डी ब्लाक में बाइक सवार तीन अज्ञात चोरों ने दिनदहाड़े किराना व्यापारी हरीश के मकान में घुसकर करीब 12 लाख रुपये नकद तथा आठ तोला सोने के आभूषण लेकर फरार हो गए थे। बाइक पर जाते हुए तीनों की फुटेज सीसीटीवी में कैद हो गई थी। यह भी पढ़ें- Meerut News: दिनदहाड़े हस्तिनापुर में किराना व्यापारी के घर लाखों की चोरी घटना के दूसरे दिन भी पुलिस ने आसपास के मार्गों और संदिग्धों की गतिविधियों को देखा। सर्विलांस टीम भ...