मेरठ, जुलाई 29 -- Meerut News: हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर से दो दिन पहले चोरी हुए स्कूटर को किठौर पुलिस ने चेकिंग के दौरान बरामद कर लिया। घटना के दौरान तीन में से दो युवक पकड़े गए, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया। कस्बा चौकी इंचार्ज मनीदीप त्यागी ने बताया कि मंगलवार शाम पुलिस टीम हापुड़ रोड पर आईएम इंटर कालेज के पास चेकिंग कर रही थी। तभी सरावनी की ओर से बिना नंबर और काले रंग के स्कूटर पर तीन लोग आते दिखे। पुलिस को देख कर वे पीछे की ओर मुड़कर भागने लगे। टीम ने घेराबंदी कर स्कूटर व दो सवारियों को दबोच लिया, जबकि तीसरा भाग निकला।पकड़े यह भी पढ़ें- Hapur News: शहर में नहीं रूक रही वाहन चोरी की वारदात गए युवकों ने अपना नाम सचिन कुमार पुत्र जगदीश सिंह, निवासी रसूलाबाद नानपुर, थाना गढ़मुक्तेश्वर, हापुड़ और समीर पुत्र मुशाहिद, निवासी नित्यानंदपुर किठौ...