Meerut News: चोरी के आठ मोबाइल के साथ तस्कर गिरफ्तार
मेरठ, अगस्त 19 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट पुलिस ने चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त करने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से आठ मोबाइल और बिना नंबर प्लेट की एक स्प्लेंडर प्लस बाइक भी बरामद हुई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी की पहचान ब्रहमपुरी राशिद नगर बनिया वाला खेत निवासी नाजिम पुत्र मेहराजुद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी नाजिम पर पहले भी दो मुकदमें दर्ज हैं। उधर, लिसाड़ी गेट थाना प्रभारी दलवीर सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। यह भी पढ़ें- Noida News: राह चलते लोगों से मोबाइल फोन झपटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.