Meerut News: चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहा युवक गिरफ्तार
मेरठ, सितम्बर 5 -- Meerut News: सरधना-बिनौली रोड पर जसड जोड़ा प्याऊ के पास शुक्रवार रात चेकिंग के दौरान पुलिस ने चोरी की बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर घूम रहे युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी की बाइक बरामद की है। पूछताछ में आरोपी की पहचान राशिद पुत्र सेटू उर्फ मौहर्र्म, निवासी पांचली बुजुर्ग, के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार शुक्रवार रात अपराधियों और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान जसड स्थित जोड़ा प्याऊ के पास मोटरसाइकिल सवार युवक को रोकने का प्रयास किया गया। पुलिस को देखकर उसने भागने की कोशिश की, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। जांच में मोटरसाइकिल चोरी की निकली। आरोपी बाइक पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर उसकी असली पहचान छिपाकर चला रहा था। पुलिस ने मोटरसाइकिल कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.