मेरठ, अगस्त 15 -- Meerut News: बाइक चोरी कर उन्हें मिनटों में ठिकाने लगाने वाले गिरोह का टीपीनगर पुलिस ने पर्दाफाश किया है। गिरोह का तरीका चौंकाने वाला था। चोरी की बाइक मिलते ही मैकेनिक सगे भाई पार्ट्स अलग कर देते थे और फिर इन्हीं पार्ट्स को दूसरी बाइकों में लगा देते थे। पुलिस ने गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार कर चोरी की दो बाइक, छह साइलेंसर, चार पैनल, टायर समेत एलॉय व्हील, टंकी और बाइक काटने-खोलने के औजार बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, लक्खीपुरा निवासी मोहम्मद उमर ने 13 अगस्त को अपनी बाइक चोरी होने की रिपोर्ट टीपीनगर थाने में दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की। शुक्रवार को टीम ने नौशाद, हैदर और कासिम को गिरफ्तार कर वाहन चोरी के नेटवर्क का खुलासा किया। पूछताछ में हैदर ने बताया कि वह अपने सगे भाई कासिम के साथ बा...