मेरठ, अगस्त 2 -- Meerut News: मुंडाली थाना पुलिस ने पिछले दिनों क्षेत्र के अलग अलग गांवों में हुई चोरी की तीन घटनाओं का खुलासा कर दिया। पुलिस ने तीनों घटनाओं में फरार चल रहे चोरों को गिरफ्तार किया है और उनकी निशानदेही पर चोरी किया गया लाखों रुपये का सामान व हजारों रुपये की नकदी भी बरामद की है। पुलिस ने सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है। रविवार को घटनाओं का खुलासा करते हुए सीओ किठौर सौम्या अस्थाना ने बताया कि अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत मुंडाली पुलिस ने मुखबिर की सूचना एवं साक्ष्यों के अभियुक्त अब्दुल्ला पुत्र नजबुद्दीन निवासी ग्राम शाफियाबाद लौटी व अफरोज पुत्र जरीफ निवासी ग्राम अजराड़ा थाना मुण्डाली, को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 35 हजार रुपये की नकदी बरामद हुई है। उक्त चोरों ने पूछताछ में ...