मेरठ, जुलाई 22 -- Meerut News: फलावदा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का कुछ ही घंटों में सफल खुलासा कर दिया। पुलिस ने शातिर चोर को गिरफ्तार कर स्टोन कटर मशीन बरामद किया। मोहल्ला आर्य समाज मंदिर के समीप निवासी कनक अग्रवाल ने अपने यहां हुई चोरी की घटना की तहरीर थाना फलावदा में दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी पूनम जादौन के निर्देशन में पुलिस टीम ने तत्काल जांच शुरू की। पुलिस ने राहुल पुत्र जगपाल उर्फ जग्गू, निवासी मोहल्ला अंबेडकर, कस्बा फलावदा को बुधवार सुबह 8:32 बजे जूड़वाला कब्रिस्तान के निकट से गिरफ्तार कर लिया।तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक स्टोन कटर मशीन बरामद हुई। आरोपी राहुल उर्फ जग्गू के विरुद्ध थाना फलावदा में चोरी के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...