मेरठ, सितम्बर 30 -- Meerut News: थाना सरूरपुर पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से .315 बोर का अवैध तमंचा और कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे न्यायालय में पेश किया। मंगलवार रात को थाना सरूरपुर पुलिस क़स्बा खिवाई के जंगल में गोशाला वाले रास्ते पर संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से एक संदिग्ध युवक के बिनौली रोड की ओर से आने की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। यह भी पढ़ें- Gauriganj News: तमंचा और कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नईम पुत्र यामीन, निवासी कस्बा खिवाई, थाना...