Meerut News: चूल्हे के धुएं को लेकर महिलाओं में संघर्ष, कई घायल
मेरठ, जुलाई 3 -- Meerut News: मोहल्ला मंडी चमारान में चूल्हे के धुएं को लेकर हुई कहासुनी के बाद मारपीट हो गई, जिसमें दोनों पक्षों की महिलाएं घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहरीर लेकर जांच की और शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका के चलते महिलाओं का शांतिभंग में चालान कर दिया। सितारा पत्नी हारून और कहकशा पत्नी फहीम ने तहरीर देते हुए बताया कि उन्होंने दूसरे पक्ष को 10 हजार रुपये उधार दिए थे। काफी समय से रुपये वापस मांगने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने गाली-गलौज शुरू कर दी और लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गईं। वहीं, दूसरे पक्ष की सुनमी पुत्री शौकीन का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाली कहकशा और सितारा ने उनके मकान की दीवार से सटाकर चूल्हा जलाया हुआ था। इससे उठने वाला धुआं उनके घर में भर रहा था। विरोध करने पर दोनों महिलाओं ने अभद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.