Meerut News: चीनी मिल में इंटर्नशिप के लिए कृषि विवि के सात छात्रों का चयन
मेरठ, अक्टूबर 11 -- Meerut News: सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि के शुगरकेन साइंस एंड टेक्नोलॉजी महाविद्यालय के सात छात्रों का चयन बलरामपुर शुगर ग्रुप की लखीमपुर खीरी स्थित किशोर मिल में इंटर्नशिप के लिए हुआ है। चयनित छात्रों को छह महीने तक 15 हजार रुपये प्रतिमाह इंटर्नशिप भत्ता दिया जाएगा तथा रहने-खाने की व्यवस्था निशुल्क रहेगी। कुलपति डॉ. त्रिवेणी दत्त के निर्देशन में छात्रों को व्यावहारिक प्रशिक्षण और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह पहल की गई। प्लेसमेंट ड्राइव के तहत बलरामपुर शुगर मिल के अधिकारियों ने छात्रों का साक्षात्कार लिया, जिसके बाद सात छात्रों का चयन किया गया। शुगरकेन साइंस एंड टेक्नोलॉजी महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. पंकज कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण के बाद छात्र चीनी मिलों के लिए अधिक उपयोगी साबित हों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.