Meerut News: चित्रकला प्रतियोगिता में शिवा और रेशमा अव्वल
मेरठ, सितम्बर 12 -- Meerut News: चंद्रशेखर आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरधना के तत्वावधान में 'पर्यावरण प्रदूषण एवं स्वच्छ वायु' विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता जूनियर और सीनियर वर्ग में हुई। मुख्य अतिथि डॉ. संदीप गौतम समेत स्वास्थ्य विभाग की टीम ने छात्र-छात्राओं द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर विजेताओं का चयन किया। जूनियर वर्ग में शिवा ने प्रथम, अलीना ने द्वितीय और नव्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं सीनियर वर्ग में रेशमा प्रथम, अलीशा द्वितीय और रिमशा तृतीय रहीं। विजेताओं को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिह्न और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में शामिल सभी छात्र-छात्राओं को भी प्रमाण पत्र और पुरस्कार दिए गए। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को स्वच्छ वायु और पर्यावरण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.