मेरठ, अगस्त 14 -- Meerut News: विकास खंड दौराला की ग्राम पंचायत बड़कली और सुरानी में शुक्रवार को चंबल फर्टिलाइजर्स एंड केमिकल्स लिमिटेड के तत्वावधान में पशु चिकित्सा शिविर आयोजन किया गया। शिविर में विशेषज्ञों ने पशुपालकों के रखरखाव, खानपान और बीमारी के लक्षणों की जानकारी देते हुए बचाव की टिप्स दिए। पशु चिकित्सा शिविर में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पशु चिकित्सक डॉ. ऋषभ कुमार ने पशुओं में होने वाली मुंहपका-खुरपका, गलघोंटू और थनैला जैसी बीमारियों के लक्षणों की जानकारी देते हुए बचाव के उपाय बताए। कंपनी के एरिया मैनेजर संजय सिंह ने शिविर में जानकारी दी कि किसानों की आय बढ़ाने और पशुधन को स्वस्थ रखने के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: पशु चिकित्सा शिविर में 79 पशु प...