Meerut News: चार दिन पहले ढहे मकान के मलबे में मिला कंकाल, मचा हड़कंप
मेरठ, सितम्बर 11 -- Meerut News: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के शारदा रोड पर गुरुवार शाम उस समय सनसनी फैल गई, जब चार दिन पहले बारिश में ढहे जर्जर मकान के मलबे से एक कंकाल बरामद हुआ। नगर निगम की टीम जेसीबी से मलबा हटवा रही थी, तभी कंकाल दिखाई दिया। कंकाल मिलने की खबर फैलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इलाके में पहले से बदबू फैलने की बात भी सामने आ रही थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शारदा रोड पर सोहनलाल का मकान करीब दस साल से बंद पड़ा था। लंबे समय से देखरेख नहीं होने के कारण मकान जर्जर हालत में पहुंच गया था। बीते रविवार को बारिश के दौरान अचानक मकान का एक हिस्सा भरभराकर गिर पड़ा था। मलबे की चपेट में सड़क किनारे खड़ी तीन कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। मकान गिरने की घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.