मेरठ, जुलाई 12 -- Meerut News: सरधना थाना क्षेत्र के एक गांव में खेत से चारा लेकर लौट रही महिला और उसकी 14 वर्षीय ननद के साथ गांव के ही दो दबंग युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर दोनों के साथ मारपीट की। चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया। पकड़े गए युवक को पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया और जांच में जुट गई। मिली जानकारी के अनुसार एक महिला अपनी नाबालिग ननद के साथ खेत से पशुओं के लिए चारा काटकर घर लौट रही थी। आरोप है कि रास्ते में गांव खेड़ा निवासी प्रशांत पुत्र श्रीपाल और सुधीर पुत्र ओमपाल ने दोनों को रोक लिया। आरोपियों ने महिला और किशोरी के साथ अभद्रता की, विरोध करने पर मारपीट की और जान से मा...