Meerut News: चाऊमीन लेने गए किशोर पर कट्टा तानकर पीटा
मेरठ, सितम्बर 4 -- Meerut News: नंगला गौसाई (अमरगढ़) गांव में चाऊमीन लेने दुकान पर गए 17 वर्षीय किशोर के साथ मारपीट करने और उस पर कट्टा तानने का मामला सामने आया है। पीड़ित की मां ने थाने में तहरीर देकर एक नामजद युवक समेत तीन लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने आरोपियों से बेटे की जान को खतरा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की मां नीलम के अनुसार, उनका 17 वर्षीय बेटा 3 सितंबर की शाम करीब 7:30 बजे गांव में संजू की दुकान पर चाऊमीन लेने गया था। आरोप है कि दुकान पर पहले से गुल्लू पुत्र नीरज अपने दो साथियों के साथ बैठा था। किशोर को देखते ही तीनों ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि किशोर ने गाली देने से मना किया तो गुल्लू ने कमर से कट्टा निकालकर उसकी ओर तान दिया। इसके बाद गुल्लू और उसके दोनों साथियों ने किशोर के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.