Meerut News: चाइनीज मांझे से दूधिया और किशोर की गर्दन कटी
मेरठ, अक्टूबर 5 -- Meerut News: मेरठ। प्रतिबंधित चाइनीज मांझा एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। रविवार को दो अलग-अलग हादसों में दूधिया और 17 वर्षीय किशोर की गर्दन कट गई। दोनों हादसों में बाइक सवार मांझे की चपेट में आए। गर्दन से खून बहने के कारण किशोर बाइक समेत सड़क पर गिर पड़ा। उसकी मां भी हादसे का शिकार होने से बची। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। पहला हादसा रविवार सुबह साढ़े दस बजे बुढ़ाना गेट चौराहे पर हुआ। भावनपुर क्षेत्र के मेघपुर गांव निवासी 46 वर्षीय जगदीश दूध का कारोबार करते हैं। रोजाना की तरह वह रविवार सुबह दूध की सप्लाई करने बुढ़ाना गेट आए थे। काम निपटाकर बाइक से गांव लौट रहे थे। इसी दौरान हवा में लहरा रहा चाइनीज मांझा अचानक उनकी गर्दन में उलझ गया, जिससे गर्दन पर गहरा जख्म हो गया। खुद को बचाने के प्रयास में उनके हाथ की अंगुली भी जख्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.