Meerut News: चाइनीज मांझे की चपेट में आने से ठेकेदार का हाथ कटा
मेरठ, अक्टूबर 3 -- Meerut News: शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को करीमनगर से अपने घर लौट रहा ठेकेदार का हाथ चाइनीज मांझे की धार से कट गया। अचानक हुए इस हादसे से वह लहूलुहान हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के अनुसार हापुड़ रोड जाकिर कॉलोनी निवासी वसीम ठेकेदारी का काम करते हैं। शुक्रवार को वह किसी काम से करीमनगर गए थे। वहां से अपने आवास लौटते समय रास्ते में अचानक चाइनीज मांझा उनके हाथ में उलझ गया। इससे पहले कि वह संभल पाते, मांझे की धार से उनका हाथ कट गया। यह भी पढ़ें- Lucknow News: गर्दन में मांझा फंसा, ब्रेक लगाने से फिसली स्कूटी सवार जख्मी उधर, एसपी सिटी विनायक भोसले ने बताया कि चाइनीज मांझे की बिक्री को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.