Meerut News: चलती बाइक के नीचे आया कुत्ता, युवक घायल
मेरठ, अक्टूबर 2 -- Meerut News: हस्तिनापुर रोड पर शुक्रवार को अचानक बाइक के नीचे कुत्ता आ जाने से बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में बाइक सवार युवक के सिर में गंभीर चोट लग गई। घायल को मवाना के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मोहल्ला काबली गेट निवासी अमित शर्मा बाइक से मवाना लौट रहा था। हस्तिनापुर रोड पर पहुंचने के दौरान अचानक एक कुत्ता चलती बाइक के नीचे आ गया। कुत्ते के बाइक के नीचे आने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और अमित शर्मा बाइक समेत सड़क पर जा गिरा। हादसे में उसके सिर में गंभीर चोट आई। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल अमित शर्मा को मवाना के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने उसका उपचार किया। हालत ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.