मेरठ, अक्टूबर 20 -- Meerut News: ऐतिहासिक चर्च में मंगलवार शाम विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। शाम चार बजे शुरू हुई सभा में श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु का स्मरण कर विश्व में शांति, सद्भाव और परिवारों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। इस दौरान चर्च परिसर में श्रद्धा और आध्यात्मिकता का माहौल रहा। प्रार्थना सभा में फादर मार्टिन रावत ने प्रभु यीशु के जीवन, उनकी शिक्षाओं और मानवता के प्रति प्रेम के संदेश पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु ने पूरी मानवता को प्रेम, करुणा, क्षमा और सेवा का मार्ग दिखाया है। उनके संदेशों को जीवन में अपनाकर जरूरतमंदों की सहायता करनी चाहिए और समाज में भाईचारे को मजबूत बनाना चाहिए। प्रार्थना के बाद श्रद्धालुओं ने चर्च में मोमबत्तियां जलाकर अपनी मनोकामनाएं व्यक्त की। श्रद्धालुओं ने प्रभु यीशु के प्रति आस्था ...