मेरठ, अक्टूबर 9 -- Meerut News: सरधना तहसील क्षेत्र के चरला निहौरी गांव में करीब 1200 बीघा पट्टों की भूमि पर अवैध कब्जा है। पात्र पट्टा धारक लम्बे समय से अधिकारियों से शिकायत कर कब्जा दिलाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन उनकी कोई सुनने को तैयार नहीं है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने तहसील में प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को प्रार्थना पत्र भेजकर मामले की निष्पक्ष जांच कराकर कार्रवाई की गुहार लगाई। ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2002 में तहसील प्रशासन की टीम ने गांव में पात्र लोगों को भूमि के पट्टे आवंटित किए थे। आरोप है कि पट्टे आवंटित होने के बावजूद कई लाभार्थियों को आज तक अपनी जमीन पर कब्जा नहीं मिल सका है। ग्रामीणों का दावा है कि भूमि के कुछ हिस्सों पर अवैध कब्जा होने के कारण पट्टाधारक अपनी आवंटित जमीन का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। ग्रा...