Meerut News: चंडीगढ़ से बिहार जा रही 50 लाख की शराब पकड़ी
मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: कंकरखेड़ा पुलिस ने खड़ौली हाईवे पर चेकिंग के दौरान शराब से भरा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में चंडीगढ़ से बिहार तस्करी के लिए ले जाई जा रही करीब 350 पेटी शराब बरामद होने की बात सामने आई है। बरामद शराब की कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, चेकिंग के दौरान संदिग्ध ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। ट्रक से बड़ी मात्रा में शराब बरामद होने के बाद चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर शराब से भरे ट्रक को कब्जे में ले लिया है। प्रारंभिक पूछताछ में शराब को चंडीगढ़ से बिहार ले जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लोड की गई थी और बिहार में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। मामले में कंकरखेड़ा थाने में चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.