Meerut News: घेर का ताला तोड़कर पांच पशु चोरी
मेरठ, सितम्बर 27 -- Meerut News: हस्तिनापुर क्षेत्र के झड़ाका गांव से शनिवार रात घेर का ताला तोड़कर गोवंश समेत पांच पशुओं को चोर चुरा कर ले गए। जिससे पशुपालकों में हड़कंप मचा है। पीड़िता राजवती ने थाना पर तहरीर देते हुए बताया कि शनिवार की रात वह अपने घेर का ताला लगाकर घर पर सो गई। रविवार प्रातः जब वह चारा करने के लिए घेर में गई तो वहां मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा मिला। वहीं अंदर जाकर देखा तो घेर मे बंधे दो भैंसे, दो भैंस तथा एक गाय को चोर चुरा ले गए। पीड़िता ने अज्ञात चोरों के खिलाफ तहरीर दी है तथा तीन से चार लाख रुपये की हानि बताई है। थानाध्यक्ष कमल शंकर त्रिवेदी का कहना है मुकदमा पंजीकृत कर कार्रवाई की जा रही है। शीघ्र ही चोरों का पता लगा लिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.