Meerut News: घायल मिले युवक की 37 घंटे बाद भी नहीं हुई पहचान
मेरठ, जुलाई 21 -- Meerut News: क्षेत्र के गांव जंगेठी के जंगल में रविवार सुबह अर्धनग्न और गंभीर घायल अवस्था में मिले युवक की पहचान 37 घंटे बाद भी नहीं हो सकी है। युवक के सिर, कमर और शरीर पर बेरहमी से मारपीट के निशान हैं। वह जिला अस्पताल में वेंटिलेटर पर भर्ती है। घटना रविवार सुबह की है। गांव जंगेठी के जंगल में रजवाहे के पास सलीम के ईख के खेत में किसानों को किसी के चिल्लाने की आवाज सुनाई दी। जब किसान खेत के अंदर पहुंचे तो देखा कि 23 से 24 साल का एक युवक अर्धनग्न हालत में गंभीर रूप से घायल पड़ा था। युवक के सिर, कमर और शरीर पर बेरहमी से मारपीट के निशान मिले हैं। उधर, पुलिस ने आसपास के थानों, अस्पतालों और सोशल मीडिया पर युवक का फोटो भेजा है, लेकिन अभी तक कोई परिजन सामने नहीं आया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि युवक को जंगल में कौन लाया ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.