मेरठ, जुलाई 27 -- Meerut News: परतापुर थाना क्षेत्र के घाट गांव में घर के बाहर युवक के साथ मारपीट का विरोध करना तीन भाइयों को भारी पड़ गया। आरोप है कि चार युवकों ने तीनों भाइयों के साथ मारपीट कर उन्हें घायल कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे युवक के पिता को भी आरोपियों ने पीट दिया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पीड़ित ने परतापुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। घाट गांव निवासी विशाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार शाम गांव के ही प्रिंस के साथ सुधांशु, मोहित, आकाश और दीपांशु उसके घर के सामने गाली-गलौज और मारपीट कर रहे थे। विशाल का आरोप है कि उसने अपने भाइयों आकाश और निखिल के साथ मिलकर युवकों को समझाने और विवाद शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि इसी बात से नाराज होकर चारों युवकों ने तीनों भाइयों पर हमला कर दि...