मेरठ, अक्टूबर 25 -- Meerut News: ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र के साईंपुरम के पास हापुड़ रेलवे लाइन पर एक अधेड़ का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी पहचान माधवपुरम सेक्टर-चार निवासी 60 वर्षीय वेदप्रकाश के रूप में हुई। रेलवे लाइन से कुछ दूरी पर उनकी स्कूटी खड़ी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया है। पुलिस के अनुसार, वेदप्रकाश शनिवार देर शाम स्कूटी लेकर घर से निकले थे। रात करीब आठ बजे राहगीरों ने हापुड़ रेलवे लाइन पर एक अधेड़ का शव पड़ा होने की सूचना दी। सूचना पर ब्रह्मपुरी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव की पहचान कर परिजन को घटना की जानकारी दी। माधवपुरम चौकी प्रभारी विकास रावत के बताया कि शव को मोर्चरी भेज दिया है। पूछताछ में परिजनों ने परिवार में किसी तरह के विवाद या अन्य परेशानी की जानकारी से इंकार किया है। फिलहाल, पुलिस मामले...