मेरठ, अगस्त 7 -- Meerut News: फलावदा थाने क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दान्दूपुर में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर कथित रूप से ईंट से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाने क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम दान्दूपुर निवासी सुमित कुमार पुत्र मथन सिंह ने बताया कि 3 अगस्त को दोपहर करीब एक बजे उसके ताऊ के पुत्र बलवीर सिंह उर्फ बबली को गांव के नीशू पुत्र दीपक और नीरज पुत्र किरण सिंह घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। आरोप है कि घर से कुछ दूरी पर दोनों ने बलवीर के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर ईंट से सिर पर वार कर दिया, जिससे उसका सिर फट गया और खून बहने लगा। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर घा...