Meerut News: घर में घुसे दो चोरों को पड़ोसियों ने पकड़ पुलिस को सौंपा
मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: खरखौदा कस्बा स्थित प्रांत संयोजक के बंद मकान में शुक्रवार दो चोर मकान के अंदर घुस गए, जिन्हें पड़ोसियों ने चोरी के सामान सहित पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पीड़ित ने थाने पर चोरी की तहरीर दी। कस्बा निवासी अवनीश कुमार पुत्र हरि प्रकाश त्यागी ने बताया कि वह अपनी माता जी के साथ मेरठ स्थित मकान में रहते हैं। शुक्रवार को खरखौदा वाले मकान में पीछे के रास्ते दो चोरों के घुसने तथा पुलिस को सौंपने की सूचना उन्हें पड़ोसियों ने दी थी। आरोप है कि उनके थाने से पहुंचने से पहले ही पुलिस ने दोनों को छोड़ दिया। अवनीश त्यागी ने बताया कि दो माह पूर्व भी मकान में पीछे के रास्ते से घुसकर लाखों रुपये कीमत के जेवरात व नगदी चोर चोरी कर ले गये थे। पुलिस अभी तक चोरों को पकड़ नहीं पाई है। उनका कहना है पकड़े गये चारों का पुरानी घटना...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.