मेरठ, अक्टूबर 6 -- Meerut News: मेरठ। दौराला थाना क्षेत्र के गांव में घर में घुसकर युवती से छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़िता ने गांव के दो युवकों पर समेत कई लोगों पर घर में घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत, अभद्रता और विरोध करने पर परिवार के सदस्यों के साथ लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से मारपीट करने का आरोप लगाया है। हमले में पीड़िता की मां गंभीर रूप से घायल हो गई और उसको निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। सोमवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। दौराला के एक गांव पीड़िता ने बताया कि गांव के दो युवक काफी समय से उसके साथ रास्ते में आते-जाते छेड़खानी करते थे। आरोप है कि परेशान होकर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने दोनों को समझाते हुए भविष्य में ऐसा नहीं करने के लिए कहा। आ...