मेरठ, अगस्त 26 -- Meerut News: लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के ऊंचा सद्दीक नगर निवासी मोहम्मद फुरकान ने बताया कि बीते 23 अगस्त की रात करीब आठ बजे उसका भाई इरफान घर पर था। आरोप है कि इसी दौरान सलीम, आदिल और अदनान घर में घुस आए। तीनों ने इरफान के साथ गाली-गलौज करते हुए धारदार हथियार से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर मोहल्ले के गुलफाम, वली और बसीम मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर इरफान को बचाया। पीड़ित ने थाना लिसाड़ी गेट पुलिस से आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...