मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: मोहल्ला मंडी चमारान में सोमवार सुबह घर में घुसकर भाई-बहन के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने दो नामजद समेत कई अज्ञात लोगों पर मारपीट व अभद्रता का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल का सीएचसी में मेडिकल कराया और तहरीर के आधार पर जांच में जुट गई। समीर पुत्र गुल्लू ने तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार सुबह करीब आठ बजे वह घर पर बैठा था। आरोप है कि इसी दौरान कुछ लोग रंजिशन लाठी-डंडे लेकर उसके घर में घुस आए। उन्होंने आते ही गाली-गलौज करनी शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि शोर सुनकर उसकी बहन उसे बचाने पहुंची तो हमलावरों ने उसके साथ भी मारपीट की। हमले में युवती के सिर और शरीर पर चोटें आईं, जिसके बाद वह बेहोश होकर गिर गई। समीर के मुताबिक, शोर स...