मेरठ, सितम्बर 9 -- Meerut News: भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव में एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने गया था। इस दौरान घर में अकेली 15 वर्षीय किशोरी के साथ चार युवकों ने अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी की मां ने चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। भावनपुर के एक गांव निवासी पीड़ित महिला ने बताया कि परिवार के लोग शादी समारोह में गए थे और किशोरी घर पर अकेली थी। आरोप है कि इसी दौरान चार युवक कथित रूप से घर में घुस आए। चारों ने किशोरी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी के शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए। बताया कि भीड़ जुटती देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़िता की मां ने आरोपियों के हाथों में तमंचे होने का दावा भी किया है। किशोरी ने पूरी जानकारी अपनी मां को दी। ...