Meerut News: घर में घुसकर कपड़ा व्यापारी के परिवार पर जानलेवा हमला, तोड़फोड़
मेरठ, जुलाई 6 -- Meerut News: सोमवार दोपहर कुलंजन गांव में दबंग लोगों ने पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर कपड़ा व्यापारी व उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। लाठी-डंडों से उन्हें पीटा गया। घर में तोड़फोड़ भी की गई। इस हमले में व्यापारी और उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। चीख पुकार सुनकर ग्रामीण आए तो आरोपी हत्या की धमकी देकर वहां से फरार हो गए। पीड़ितों ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले से अवगत कराया और नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पीड़ित सुहेल ने बताया कि करीब दस वर्ष पहले उनका परिवार गांव छोड़कर बाहर रहने लगा था। उनके भाई जुबैर खान ने बागपत में कपड़ों का शोरूम खोल रखा है। सोमवार को जुबैर अपने माता-पिता के साथ गांव स्थित घर पर मौजूद था। आरोप है कि इसी दौरान गांव के आधा दर्जन से अधिक लोग घर पर पहुंचे और गाली-गलौज करने लगे।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.