Meerut News: घर के बाहर सामान उतार रहे युवक पर जानलेवा हमला
मेरठ, जुलाई 18 -- Meerut News: सिविल लाइन थाना क्षेत्र के रामबाग सूरजकुंड रोड पर घर के बाहर सामान उतार रहे एक युवक पर धारदार हथियार और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया गया। पीड़ित ने छह लोगों के खिलाफ थाना सिविल लाइन में मुकदमा दर्ज कराया है। रामबाग सूरजकुंड रोड निवासी अभिषेक पुण्डीर पुत्र सुरेंद्रपाल सिंह ने बताया कि 15 जुलाई की शाम वह घर के बाहर वाहन से सामान उतरवा रहा था। इसी दौरान एक्टिवा पर पहुंचे नोनू पार्चा उर्फ हिमांशु ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने फोन कर शुभम पार्चा, अंशूल सैनी, नरेश पार्चा तथा दो अज्ञात युवकों को बुला लिया। सभी आरोपियों ने मिलकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े, जिसके बाद आरोपी फरार हो गए। उधर, सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला का कहना है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.