Meerut News: घर के बाहर खड़ी फॉर्च्यूनर से सामान निकालकर ले गए चोर
मेरठ, जुलाई 10 -- Meerut News: कस्बा चौकी क्षेत्र में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी श्रद्धापुरी में चोर फॉर्च्यूनर से सामान निकालकर ले गए। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। पीड़ित ने कंकरखेड़ा थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। डिफेंस एन्क्लेव कॉलोनी, श्रद्धापुरी सीसी-20, फेज-2 निवासी प्रमोद कुमार चौधरी ने बताया कि उनकी फॉर्च्यूनर घर के बाहर खड़ी थी। इसी दौरान स्कूटी पर आए चोरों ने फ्रंट ग्रिल निकाल ली और फरार हो गए। तहरीर के साथ सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपी गई है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले आदर्श नगर कॉलोनी में एक ही मकान को चोरों ने तीन बार निशाना बनाया था। लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं। लोगों का कहना है कि शिकायत के बाद भी पुलिस आरोपियों को गिरफ्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.