मेरठ, अगस्त 4 -- Meerut News: टीपीनगर की नीलकंठ कॉलोनी में मकान के अंदर एक व्यक्ति की गोली लगी लाश मंगलवार सुबह मिली। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया और पुलिस को सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बागपत के बरवाला निवासी 50 वर्षीय बालेंद्र सिंह अपनी पत्नी सुनीता और दो बच्चों के साथ टीपीनगर भोला रोड नीलकंठ कॉलोनी में रहते थे। बालेंद्र सिंह के पास लाइसेंसी बंदूक थी और वह गार्ड की नौकरी करते थे। कुछ माह पूर्व बालेंद्र ने अपनी गांव की जमीन बेची थी और इसी रकम से नीलकंठ कॉलोनी में अपने ही मकान से करीब 200 मीटर दूरी पर दूसरा प्लॉट लेकर मकान बनाया था। परिवार पुराने वाले मकान में रह रहा था, जबकि बालेंद्र फिलहाल नए मकान में अकेले रह रहे थे।

मौत का मामला मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे सुनीता चाय देने नए मकान पर पहुंची तो ...