Meerut News: घर का वाशिंग मशीन ठीक कर रहे व्यक्ति की करंट से मौत
मेरठ, नवम्बर 3 -- Meerut News: हस्तिनापुर कस्बे की आरके कॉलोनी में सोमवार देर रात वाशिंग मशीन ठीक करते समय करंट लगने से 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। हादसे के समय घर में कोई मौजूद नहीं था। पड़ोसी ने उन्हें आंगन में बेसुध पड़ा देखा तो आसपास के लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। आरके कॉलोनी निवासी परमजीत (50 वर्ष) सोमवार देर रात अपने घर में वाशिंग मशीन ठीक कर रहा था। इसी दौरान अचानक मशीन में करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गए। हादसे के समय घर में उनके अलावा कोई मौजूद नहीं था। उनकी पत्नी भी किसी काम से बाहर गई हुई थी। बताया गया कि पड़ोसी ने छत पर जाकर देखा तो परमजीत घर के आंगन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.