Meerut News: गोवंश संवर्धन को लेकर राज्यमंत्री से की मुलाकात
मेरठ, अक्टूबर 15 -- Meerut News: उत्तर प्रदेश गो सेवा आयोग के अध्यक्ष और राज्यमंत्री श्याम बिहारी के लखनऊ ऑफिस पहुंच कर समौली गांव निवासी विश्व हिंदू परिषद के गोरक्षा विभाग मेरठ प्रांत सहमंत्री जितेन्द्र कांबोज ने मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने ने गोवंश संवर्धन के विभिन्न मुद्दों पर राज्यमंत्री से चर्चा करते हुए जनपद मेरठ की गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराकर गोवंश के लिए हरे चारे की व्यवस्था कराने की मांग की। जितेंद्र कंबोज ने बताया कि आयोग के अध्यक्ष को पत्र सौंपकर मांग की गई कि जनपद मेरठ की हजारो बीघा गोचर भूमि को कब्जामुक्त कराकर उस पर नेपियर घास की बुवाई कराई जाए, ताकि गोवंशों को पर्याप्त मात्रा में हरा चारा मिल सके, घायल गोवंशों के उपचार के लिए निशुल्क दवायां वितरित कराई जाए। जनपद में एक गोशाला को पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.