Meerut News: गोलीकांड में अब सिर्फ शूटर नहीं , हथियार देने वाले पनाहगार भी आएंगे घेरे में
मेरठ, अक्टूबर 18 -- Meerut News: गोली किसने चलाई, हथियार किसने मुहैया कराया, उसे कहां छिपाकर रखा गया और वारदात में इस्तेमाल वाहन का मालिक कौन है। मेरठ रेज में अब गोलीकांड की जांच इन सवालों के इर्द-गिर्द आगे बढ़ेगी। पुलिस की कार्रवाई केवल गोली चलाने वाले आरोपी तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त, उन्हें उपलब्ध कराने, छिपाने और आरोपियों को पनाह देने वालों की भूमिका भी खंगाली जाएगी। डीआईजी मेरठ रेंज कलानिधि नैथानी ने अपराधियों और शस्त्रों के दुरुपयोग पर अंकुश लगाने के लिए इस संबंध में सख्त निर्देश दिए हैं। ऑपरेशन शस्त्र के तहत सितंबर में मेरठ रेंज के चार जिलों में 208 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से 185 अवैध हथियार और 214 कारतूस बरामद हुए, जबकि 180 मुकदमे दर्ज किए गए। पुलिस ने अंतरराज्यीय और अंतर्जनपदीय अवैध ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.