मेरठ, जुलाई 5 -- Meerut News: मेरठ। उत्तर प्रदेश टी-20 लीग के नए सत्र के लिए गोरखपुर लायंस ने मेरठ के ऑलराउंडर हरदीप सिंह को रिटेन कर उन पर एक बार फिर भरोसा जताया है। हरदीप दाएं हाथ के बल्लेबाज हैं और दाएं हाथ से ऑफ-ब्रेक गेंदबाजी भी करते हैं। हरदीप सिंह का घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन लगातार प्रभावशाली रहा है। उन्होंने 41 फर्स्ट क्लास मैचों की 69 पारियों में 1767 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक और नौ अर्धशतक शामिल हैं। इसमें उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 123 रन है और बल्लेबाजी औसत 29.45 का रहा है।लिस्ट-ए क्रिकेट में हरदीप ने 33 मैचों में 661 रन बनाए हैं, जबकि टी-20 क्रिकेट में 15 मुकाबलों में 236 रन बनाकर अपनी उपयोगिता साबित की है। जरूरत पड़ने पर ऑफ-स्पिन गेंदबाजी करते हुए उन्होंने घरेलू क्रिकेट में विकेट भी अपने नाम किए हैं।हरदीप सिंह ने नवंबर 201...