मेरठ, अगस्त 1 -- Meerut News: पैसे के लालच में दिल्ली में प्रॉपर्टी का मालिक सज्जन (हेमंत गोयल) अपने मैनेजर गुल्लू (राशिद युसूफ) और रंगकर्मी दोस्त नटवर (फैजान यासीन) के साथ मिलकर लोगों को उल्लू बनाकर 11 महीने का रेंट एग्रीमेंट करता है। फिर मकान खाली कराकर कमीशन लेने के लिए उसी ग्राहक को दूसरा मकान दिलाता है। यह गोरखधंधा बढ़िया चल रहा होता है, लेकिन कहानी में ट्विस्ट तब आता है जब गीता (रुपाली गुप्ता) नाम की लड़की को सज्जन अपने जानने वाले गुप्ता जी (अनिल शर्मा) का मकान किराए पर दे देता है। गुप्ता जी सज्जन को अपने मकान की चाबी इसलिए सौंप कर छह महीने के लिए विदेश गए कि वह उनके पीछे पौधों को पानी दे देगा, लेकिन सज्जन उनके मकान को गीता को देकर पैसे कमाता है। यह भी पढ़ें- Meerut News: हास्य नाटक: 'गौरखधंधा' में सज्जन का खेल, किराये के लिए बनाया ...