Meerut News: गैस सिलेंडर में लगी आग, समय रहते पाया काबू
मेरठ, अगस्त 6 -- Meerut News: कपसाड़ गांव में गुरुवार को एक मकान में घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देखकर परिजनों और आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। सूचना पर पहुंची फायर सर्विस की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया। कपसाड़ निवासी देवव्रत पुत्र सूरजपाल सिंह के मकान में अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई। परिजनों ने तत्काल इसकी सूचना फायर सर्विस को दी। दमकलकर्मी मौके पर पहुंचे और सुरक्षा उपाय अपनाते हुए कुछ ही देर में आग को पूरी तरह बुझा दिया। आग घर के अन्य हिस्सों में फैलने से पहले ही काबू में आ गई। घटना में किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं है। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.