Meerut News: गृह क्लेश में व्यक्ति ने जहर खाकर दी जान
मेरठ, जुलाई 20 -- Meerut News: हस्तिनापुर नगर की शकुंतला कॉलोनी में अधेड़ व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। थानाध्यक्ष कमल किशोर त्रिवेदी ने बताया कि रविवार की देर रात लगभग 11 बजे सूचना मिली कि शकुंतला कॉलोनी में विक्रम (48 वर्ष) ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मृतक के तीन बच्चे हैं तथा प्रथम दृष्टया मामला गृह क्लेश प्रतीत हो रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.