मेरठ, अगस्त 5 -- Meerut News: मुंडाली थाना क्षेत्र के गांव भगवान चटटावन में एक महिला ने गृह क्लेश में जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने महिला को हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां पर उसका उपचार हो रहा है और महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। मामले में अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस के अनुसार जतिन तोमर निवासी गांव भगवान चट्टावन मोबाइल एप में बाइक चलाता है। चार साल पूर्व उसकी शादी काजल चौहान से हुई थी। घर में आएं दिन दंपति के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद रहता है। बुधवार को भी शाम के समय जतिन का किसी बात को लेकर पत्नी से विवाद हो गया। जिसके बाद गृह क्लेश में उसकी पत्नी ने जहरीला पदार्थ पी लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में महिला...