Meerut News: गृह क्लेश में अधेड़ किसान ने की आत्महत्या
मेरठ, अगस्त 31 -- Meerut News: धीरखेड़ा चौकी क्षेत्र के गांव कैली निवासी एक किसान ने गृह क्लेश के चलते रविवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के अनुसार दिनेश उर्फ दिन्नू उम्र करीब 57 वर्ष पुत्र बालकिशन खेती-बाड़ी करने वाला किसान था। रविवार रात उसने किसी समय छत के पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार सुबह दिनेश के न जागने पर परिजनों ने कमरे में देखा तो दंग रह गये। कमरे में दिनेश पंखे से लटका हुआ था, परिजन दिनेश को पंखे से उतारकर नालपुर स्थित एनसीआर मेडिकल कालेज ले गये, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि था शव का पंचनामा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.