Meerut News: गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान
मेरठ, नवम्बर 9 -- Meerut News: सोमवार को थाना क्षेत्र के गांव आजमपुर में गृह क्लेश के चलते एक विवाहिता ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए मेरठ मोर्चरी भिजवा दिया। जानकारी के अनुसार गांव सलाहपुर निवासी रजनी की शादी करीब छह वर्ष पूर्व आजमपुर निवासी नवीन के साथ हुई थी। नवीन मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है। सोमवार को नवीन मजदूरी करने के लिए घर से गया हुआ था, जबकि उसकी पत्नी रजनी घर पर अकेली थी। बताया गया कि उसके सास-ससुर भी मजदूरी करने गए हुए थे। दोपहर के समय रजनी ने मकान की छत पर बने कमरे में लोहे के कुंदे से रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। दोपहर करीब दो बजे जब सास-ससुर मजदूरी से घर लौटे तो रजनी उन्हें नीचे दिखाई नहीं दी। तलाश करते हुए जब वे ऊपर कमरे में प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.