Meerut News: गुरु पूर्णिमा पर शिक्षकों का सम्मान, छात्रों ने उतारी आरती
मेरठ, जुलाई 29 -- Meerut News: केके पब्लिक स्कूल में बुधवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर छात्र-छात्राओं ने अपने गुरुजनों का रोली का तिलक लगाकर, धूप-दीप से आरती उतारी और मिठाई खिलाकर गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने कविता पाठ और भाषण के माध्यम से गुरु के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। बच्चों ने कहा कि भगवान हमें जन्म देते हैं, जबकि गुरु जीवन में सही मार्ग दिखाकर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने गुरु को निस्वार्थ भाव से समाज का निर्माण करने वाला बताया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों को उपहार भेंट कर उनका सम्मान भी किया। स्कूल के प्रबंधक सुशील कुमार, सचिव संजीव कुमार तथा प्रधानाचार्य डॉ. उत्तम सिंह ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही सभी शिक्षकों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं देत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.