मेरठ, जुलाई 15 -- Meerut News: दौराला थाना क्षेत्र से लापता हुए लोगों की तलाश में जुटी पुलिस ने 19 लोगों को तलाश कर लिया, जबकि 14 लोगों के परिजन अभी भी अपने के वापसी की आस लगाए बैठे है। थाने पर दर्ज गुमशुदगी में लापता हुए लोगों में 70 प्रतिशत से अधिक महिलाएं और युवतियां है, जबकि पुरुषों और युवकों की संख्या तीस प्रतिशत से भी कम है। इंस्पेक्टर दौराला सुमन कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र में वर्ष 2023 से वर्तमान समय तक 33 लोग लापता हुए है। जिनकी थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। लापता 19 लोगों को पुलिस टीम द्वारा बरामद कर लिया गया है, जबकि अभी लापता 14 लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस टीम ने लापता पायल, मानसी, अंशुल, साक्षी, प्रमिता, देवेंद्र, मुनेश देवी, स्वाति, प्राची, तनु, सुमित पाल, प्रवीण कुमार, शालू और उसकी बेटी, अंजली, इकरा, पूजा...