मेरठ, अक्टूबर 12 -- Meerut News: खरखौदा थाना पुलिस द्वारा धीरखेड़ा गांव के पूर्व प्रधान व उसके दो बेटों पर सोमवार जिला बदर की कार्रवाई की गई। पुलिस के अनुसार धीरखेड़ा गांव के पूर्व प्रधान वीरेंद्र उर्फ बॉबी पुत्र रामकिशन व उसके दो बेटों मनुज, अनुज गुंडा एक्ट हो चुकी है। सोमवार पुलिस ने वीरेंद्र को एक माह व दोनों बेटों को तीन माह के लिए जिला बदर किया गया। दोनों को नोटिस तामील करा कर मेरठ जिले की सीमा से बाहर कर हापुड़ भेज दिया गया। थाना प्रभारी समय पाल अत्री ने बताया कि इस अवधि में मेरठ जिले में दिखने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...