मेरठ, सितम्बर 2 -- Meerut News: गावड़ी गांव में कूड़ा निस्तारण प्लांट की मांग को लेकर सोमवार से चल रहा किसानों और ग्रामीणों का धरना मंगलवार देर रात नगर निगम के अधिकारियों के साथ वार्ता के बाद समाप्त हो गया। नगर निगम द्वारा मांगें माने जाने के बाद आंदोलनकारियों ने अपना धरना खत्म करने की घोषणा की, जिससे शहर की चरमराई सफाई व्यवस्था और कचरा निस्तारण के संकट से बड़ी राहत मिली है। हालांकि दिनभर कूड़ा डंप न होने से सफाई व्यवस्था चरमरा गई थी। देर रात नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने बताया कि ग्रामीणों की कुछ मांगे थी। कार्रवाई कराई जाएगी। उधर, आंदोलन में शामिल विरेन्द्र कुमार ने भी आंदोलन समाप्त होने की बात कही। डिपो बन गया था डंपिंग ग्राउंड यह भी पढ़ें- Meerut News: गावड़ी में ग्रामीणों ने कूड़ा डालने का किया विरोध, धरने पर बैठेकूड़ा निस्तारण प्लांट की...