Meerut News: गावड़ी में ग्रामीणों ने कूड़ा डालने का किया विरोध, धरने पर बैठे
मेरठ, सितम्बर 1 -- Meerut News: कूड़ा निस्तारण प्लांट को लेकर नगर निगम की उदासीनता और लगातार बढ़ती प्रशासनिक उपेक्षा से तंग आकर गांवड़ी गांव के ग्रामीणों और किसानों ने सोमवार को मोर्चा खोल दिया है। दुर्गंध और गंभीर बीमारियों के फैलने के अंदेशे से नाराज ग्रामीणों ने कूड़ा केंद्र के पास ही विरोध-प्रदर्शन शुरू कर दिया। जिसके चलते नगर निगम की गाड़ियों का कूड़ा डालने का काम पूरी तरह से ठप हो गया है। किसान मोहित, अनिरुद्ध शर्मा, मंगू फौजी, अमरीश अधाना, चरण सिंह और महावीर सिंह ने बताया कि इस कूड़ा केंद्र के कारण गावड़ी सहित आसपास के दर्जनों गांवों के बाशिंदों का जीवन नर्क बन गया है। हालात इस कदर बदतर हो चुके हैं कि घरों के भीतर बैठना और चैन से खाना खाना तक दूभर हो गया है। खुले में डाले जा रहे कचरे के अंबार से उठने वाली सड़ांध ने पूरे इलाके के पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.